Monday, August 23, 2010

जायका चांदनी चौक के पराँठो का


चांदनी चौक का नाम आते ही सबसे पहले हमारी जबान पर यहाँ के पकवानों का स्वाद  ज़रूर आता है और नहीं आता तो  जाइये  और  लिजिए यहाँ के पकवानों के जायके .....ऐसा ही एक जयका है पराँठे वाली गली के पराँठो का, जिसका जायका लेने दिल्ली  ही नहीं दुनिया भर से  लोग बड़ी मात्रा में आते है ! यहाँ न जाने कितने ही प्रकार के पराँठे मिलते है जैसे प्याज़ ,काजू ,बादाम,मटर ,पनीर ,आलू ,नमकीन ,पापड़,रबड़ी और तो और करेले के पराँठे भी यहाँ बहुत मशहुर है! यहाँ  एक पराँठे की कीमत १० रूपए के लेकर ५० रूपए तक जाती है लेकिन आपको पराँठे के साथ इमली की चटनी, पुदीना की चटनी, मिश्रित सब्जी अचार, एक पनीर और आलू के एक पक्ष के साथ करी, आलू और मेथी करी, तथा  कद्दू मिठाई बिलकुल मुफ्त मिलेगी ! तो देर किस बात की जाइये और लुफ्त उठाईये पराँठे वाली गली के पराँठो का !

No comments:

Post a Comment