Monday, September 20, 2010

पानी पानी हुई दिल्ली

दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने जहा दिल्ली के मौसम  को सुहाना बना रखा है वही  लोगो कि परेशानियों को भी बढ़ा दिया है! आज हर जगह सिर्फ जल भराव देखने हो मिल रहा है चाहे वो घर हो या सड़क  ! कभी दिल्ली वाले  पानी के लिए बिलगते है तो आज पानी से ही  परेशान है !कभी हरियाणा के आगे हाथ फैला- फैला के पानी मांगते थे तो आज उन्ही को  हथिनी कुंड से और पानी ना छोड़ने के लिए हाथ फैला रहे है !कभी हरियाणा पानी देना नहीं चाहता था अब बीन मांगे ही दे रहा है  और अब दिल्ली वाले इतना पानी लेना नहीं चाहते !आज हर टीवी चैनल पर दिल्ली में बाढ़ कि खबरों ने जोर पकड़ रखा है लेकिन हल किसी के पास नहीं है ! दिल्ली वाले हर साल इश्वर के सामने हाथ जोड़ कर पानी मांगते है कि आज घर में पानी आ जाए  इसलिए इस बार इश्वर ने दिल खोल कर दिल्ली वालो को पानी दिया है जो उनसे संभाले नहीं संभल रहा !

No comments:

Post a Comment