हर रोज़ की तरह आज भी मैं टीवी का रिमोट थामे कुछ नए विज्ञापनों पर गौर कर रही थी ...तभी सामने" फेयर एंड लवली "का विज्ञापन दिख गया उसे देख मुझे मेरी एक मित्र की याद आ गयी जिसके बैग में किताबे हो ना हो ... फेयर एंड लवली जरुर होती थी ....दिन में कम से कम चार बार तो क्रीम को वो चहरे पर ज़रूर लगाती थी ,एक दिन मौका मिलते ही मैंने उससे पूछ लिया यार तू इसे क्यों लगाती है ? उसका जवाब मिला.. अरे यार इससे रंग गोरा होता है ...
दोस्तों आज की लड़कियाँ सफेद अश्व पर सवार एक सुंदर राजकुमार के सपने नहीं देखतीं। उनके स्वप्न में दिखते हैं, सफेद कार से उतरते स्मार्ट लड़के जो लडकियों को तभी पसंद करेंगे जब वह गोरी होंगी....पता नहीं आज कल लोगो की मानसिकता को क्या हो गया है ?माना की समय बदल रहा है। फिर भी कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं, जैसे कि किसी भी दंपत्ति की पुत्र की चाह। यहाँ भी विज्ञापनों नें उपभोक्ताओं की इस कमज़ोरी को ताड़ कर चतुराई से अपना उल्लू सीधा किया है। बड़ा आसान है ऐसे पिता के मस्तिष्क को पढ़ना जिसे न केवल “पुत्री” होने वरन् सांवली पुत्री होने का “शाप” मिला हो, जिसे न तो अच्छी नौकरी नसीब होगी और न ही ब्याह करना आसान होगा।जब तक गोरी बहुओं की तलाश जारी रहेगी, गोरेपन की क्रीम की तूती बोलती रहेगी। गोरा बनाने वाले सभी विज्ञापनों में एक चीज़ हमेशा सामान्य रहती है "सांवला रंग बदसूरती का सबब है और सांवलापन तुम्हारे सपनों की हर राह में रोड़े बन कर सामने आयेगा"...और भई गलती से तुम सावले हुए तो तुम्हारी खैर नहीं .....यदि आप सोच रहे है कि गोरेपन की क्रीम सिर्फ औरतें के लिए हैं तो जागिये जनाब ...अब तो "फेयर एंड हैंडसम " आ गयी है मर्दों को बनाये गोरा ....गोरे होने की टक्कर बराबर की है ..... वैसे क्या कोई क्रीम वाकई त्वचा का रंग बदल सकती है? इसका जवाब इमानदारी से मिले न मिले, गोरे रंग की चाहत के चलते निर्माता कंपनियों के वारे न्यारे हो रहे हैं। चलिए अंत में आपको एक लोकप्रिय गोरेपन की क्रीम के विज्ञापन की पंक्ति बताती हूँ “कुछ भी ऐसा नहीं जो बदला ना जा सकता हो”, वाकई! लगता है सब कुछ बदल सकता है, सिवाय गोरी चमड़ी के प्रति हमारी उपनिवेशी चाहत को छोड़ कर।

बहुत बढ़िया प्रिया जी | अब मैं गोरा होने के प्रयास में लग जाऊंगा |
ReplyDeleteजय माँ भारती |
ab jamana badal gya h ab gore hone ki chaht kewal ladkiyo m hi nhi rah gai h ladke bhi ab apne rang par dhayan dene lage h or isi ka fayda ye cream companies utha rahi h bazar m tarah tarah ki cream aa chuki h or inka istemal bhi khub ho raha h. bahot khub aapka ye post wakyi aakrsit karta h
ReplyDelete